170 किमी की पदयात्रा: PCC अध्यक्ष पहुंचे दंतेवाड़ा ,,,,मां दंतेश्वरी का लिया आशीर्वाद ,,,, प्रदेश की खुशहाली की कामना
PCC अध्यक्ष पहुंचे दंतेवाड़ा:मां दंतेश्वरी का लिया आशीर्वाद, बोले- 450 पदयात्रियों के साथ की खुशहाली की कामना
छ्त्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और कोंडागांव विधायक मोहन मरकाम करीब 170 किमी की पदयात्रा कर मां दंतेश्वरी के मंदिर पहुंचे। उनके साथ करीब 450 भक्त, और नेता कांग्रेसी नेता भी शामिल थे। मोहन मरकाम ने करीब 4 दिनों के अंदर अपनी यह पदयात्रा पूरी की है। नवरात्र के चौथे दिन गुरुवार को उन्होंने आराध्य देवी के दर्शन कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की।
पदयात्रा करते मोहन मरकाम।
मोहन मरकाम ने कहा कि, वे नवरात्र के मौके पर हर साल कोंडागांव से इलाके के सैकड़ों लोगों के साथ दंतेवाड़ा पहुंचते हैं। 2 साल कोरोना महामारी की वजह से वे माता के दरबार नहीं आ पाए। उन्होंने कहा कि, माता के प्रति उनकी सच्ची आस्था और श्रद्धा है। देवी मां सबकी मुराद पूरी करतीं हैं। मोहन मरकाम ने कहा कि, प्रदेश की जनता की खुशहाली और जनता के सारे कष्टों को दूर करने माता से मन्नत मांगा हूं।
450 पदयात्री शामिल थे।
जहां पहुंचे वहां कांग्रेसियों ने किया स्वागत
दरअसल, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम अपनी इस पदयात्रा के दौरान जिस शहर और गांव से गुजरे, वहां कांग्रेसियों ने इनका भव्य रूप से स्वागत किया। दंतेवाड़ा पहुंचते ही जिले के कांग्रेस कार्यकर्ता भी इनके साथ पदयात्रा में शामिल हुए। मोहन मरकाम ने गीदम में रात गुजारी। फिर दूसरे दिन सैकड़ों भक्तों के साथ दंतेवाड़ा के लिए निकले। दंतेवाड़ा में विधायक देवती कर्मा के साथ वे माता रानी के दर्शन करने पहुंचे।
Editor In Chief