बिलासपुर

सितम्बर के मुकाबले अक्टूबर में कोरोना हुआ कमजोर आधे हुए मौत के मामले

Advertisement

बिलासपुर के लिए राहत की खबर है। कोरोना से दम तोड़ने वालों की रफ्तार में कमी आई है। पिछले महीने के मुकाबले अक्टूबर में आधे मरीजों का निधन हुआ है। एक से 27 सितंबर तक 113 रोगियों की जान गई थी। औसत निकालें तो हर दिन 4 मरीजों ने दम तोड़ा था। लेकिन अब एक से 27 अक्टूबर तक 59 मरीजों का निधन हुआ है। औसतन हर दिन दो मरीज दम तोड़ रहे हैं। पिछले महीने की तुलना अक्टूबर में 54 निधन कम हुए हैं, जो हमारे लिए राहत की खबर है। अनुमान लगाया जा रहा है कि अगर रफ्तार यही रही तो आगे मौतों का आंकड़ा और कम होने की संभावना है। बता दें कि अक्टूबर में एक दिन में सबसे ज्यादा एक साथ 6 मरीजों ने दम तोड़ा था। जबकि सितंबर में एक साथ 9 मरीजों का निधन हो चुका है। मंगलवार को तखतपुर निवासी 70 वर्षीय एनपी पांडेय ने अंतिम सांस ली। इन्हें जोड़कर अब जिले तब जिले में कोरोना से दम तोड़ने वालों की संख्या 220 पहुंच गई है।

104 नए मरीज मिले
बिलासपुर में कोरोना के केस रुक नहीं रहे हैं। मंगलवार को 104 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सबसे ज्यादा 64 मरीज शहर में मिले हैं। तखतपुर से 19, मस्तूरी 11, कोटा 5 और 5 मरीज दूसरे जिले के हैं जो शहर के अस्पतालों में भर्ती हैं। नए मरीजों को मिलाकर कुल संक्रमितों की संख्या 12444 पहुंच गई है। मंगलवार को दिनभर में 139 लोगों ने कोरोना को हराया और डिस्चार्ज हुए। अब ठीक होने वालों का आंकड़ा 10541 पहुंच गया है। रिकवरी भी 84.70 फीसदी पर जा पहुंची है।

शहर में कोरोना से चार की मौत
शहर के अस्पतालों में कोरोना पीड़ित चार मरीजों ने मंगलवार को दम तोड़ा है। इनमें तीन बाहरी जिले के हैं तो एक बिलासपुर का निवासी है। तखतपुर ब्लॉक के हांफा के रहने वाले 70 साल के एनपी पांडेय की मौत सिम्स में हुई। इधर कोविड अस्पताल में जांजगीर निवासी 50 साल के मोहन लोनी ने दम तोड़ा। इसी अस्पताल में कवर्धा ले की 62 वर्षीय गोमती सोनी की मौत हो गई। इन तीन मौतों के अलावा केयर एंड क्योर अस्पताल में 60 साल के लक्ष्मण सोनी ने अंतिम सांस ली है।

Related Articles

Back to top button