छत्तीसगढ़मुख पृष्ठराजनीति

सरगुजा संभाग में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा, उदयपुर से यात्रा का आगाज..!

Advertisement

सरगुजा संभाग में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा, उदयपुर से यात्रा का आगाज..!
सरगुजा: राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा सुबह 8 बजे से सूरजपुर जिले के उदयपुर से शुरू होगी. इस दौरान कई नुक्कड़ सभाएं होगी. कई चौक चौराहों पर कांग्रेस कार्यकर्ता नुक्कड़ नाटक कर केंद्र सरकार को घेरने की कोशिश करेंगे. इसके बाद यात्रा लखनपुर होते हुए अंबिकापुर पहुंचेगी. अंबिकापुर में राहुल गांधी एक बड़ी सभा को संबोधित करेंगे. कई सामाजिक संगठनों और नेताओं से भी मुलाकात करेंगे.

कांग्रेस न्याय यात्रा का आज का शड्यूल

 सुबह 8 बजे उदयपुर के रामगढ़ चौक बस स्टैंड से न्याय यात्रा शुरू होगी. 11 बजे यात्रा अंबिकापुर पहुंचेगी. जहां भाटू तालाब के पास यात्रा को विराम दिया जाएगा. दोपहर 2 बजे अंबिकापुर कलाकेंद्र में राहुल गांधी की सभा होगी. सभा के बाद भारत जोड़ो यात्रा बलरामपुर पहुंचेगी. जहां झिंगू में रात्रि विश्राम के लिए रुकेगी.

सूरजपुर में न्याय यात्रा

सोमवार को न्याय यात्रा सूरजपुर बॉर्डर के तारा इलाके में सबसे पहले पहुंची. पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने राहुल गांधी की न्याय यात्रा का स्वागत किया और उनके साथ लाल जीप पर सवार हुए. सिंहदेव ने राहुल गांधी की न्याय यात्रा को ऐतिहासिक बताया और कहा कि वह आम लोगों के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं. न्याय यात्रा देर रात सूरजपुर के शिवनगर में रुकी और वहीं रात्रि विश्राम किया

Related Articles

Back to top button