Uncategorizedधर्म-कला -संस्कृतिबिलासपुर

ग्राम छतौना में भारत की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्री बाई फुले” जी की 190 वीं जयंती समारोह का आयोजन किया गया।

Advertisement

बिलासपुर सवितर्क न्यूज, कमल दुसेजा

आज 3 जनवरी को दोप 2 बजे से ग्राम छतौना गुड़ी के पास विकास खंड तखतपुर में “scstobcm in महासंघ छग” द्वारा”भारत की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्री बाई फुले” जी की 190 वीं जयंती समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष श्याम मूरत कौशिक अध्यक्षता बिल्हा अध्यक्ष अंबिका कौशिक एवम् विशिष्ठ अतिथि जिलाध्यक्ष सालिक यादव, ओबीसी महासभा के अजय राय, बीजेपी नेता प्रफुल्ल कौशिक विधायक प्रतिनिधि राकेश तंबोली एवम् प्रधान पाठक मनमोहन कौशिक उपस्थित थे।

अपने संबोधन में श्याम मूरत कौशिक ने कहा कि आज से 190 साल पहले भारत में जन्मी शिक्षा की देवी सावित्री बाई फुले ने पुरुष प्रधान जाति प्रधान समाज में कई प्रकार के अपमान सहते हैं स्वयं शिक्षा प्राप्त कर महिलाओं को शिक्षित करने हेतु 1948 में भारत में 1 ली बालिका स्कूल शुरू की। जिसके कारण आज महिलाएं पढ़ पा रही है। आज की सरकार भी फर्जी कोरोना के नाम पर देश की स्कूल कालेज बंद कर गरीब मजदूर के बच्चों की पढ़ाई को 1 साल से बर्बाद कर दिया है जबकि दारू दुकान, बस, हवाई जहाज और चुनाव तथा लाखो की भीड़ वाली नेताओ की सभा चल रही है। अतः अब आम जनता को आवाज बुलंद करने की जरूरत है।
अंबिका कौशिक ने कहा कि मनुवादी व्यवस्था के लोगो ने तथा महिलाओं को अपनी जूती समझने वाले लोगों ने सावित्री बाई फुले जी को बहुत प्रताड़ित एवम् अपमानित किया लेकिन ये हार नहीं मानी और अपने लक्ष्य पर आगे बढ़ते रही।

ओबीसी महासभा के अजय राय जी ने कहा कि मनुवादी सरकार के लोगों ने शाजिस के तहत ओबीसी एससी एसटी और माय नार्टी के महापुरुषों को महत्व ही नहीं दिया और ना ही उन्हें स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल किया गया जिससे भारत के बच्चे इन्हे जान सके। अतः ये काम अब हमको करना है और हम करेंगे भी।
कार्यक्रम का संचालन अजय राय एवम् आभार प्रदर्शन राकेश तंबोली विधायक प्रतिनिधि ने किया।
आज के कार्यक्रम में प्रमुख रूप से हिना खान, जूही खान, मानसी कौशिक, रोशनी जायसवाल, जितेंद्र कौशिक, राजेन्द्र कौशिक, रामेश्वर रजक, अशोक साहू, द्वारिका साहू, भागवत साहू, रमाखिलावन साहू, गोविंद सूर्यवंशी, रामकुमार साहू, कन्हैया लाल, देवचरन, बरातू राम, देव प्रसाद, कल्लू राम, दिनेश यादव, बलदाऊ प्रसाद, प्रदीप साहू, भईया राम निषाद, कमलेश साहू, भूपेंद्र दास, सतीश साहू, मनोज कौशिक, शत्रुहन साहू, डोमरा, नारायण, कन्हैया कौशिक, कृष्ण कुमार खरे, एवम् रविकांत करियारे सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button