धर्म-कला -संस्कृतिराष्ट्रीय

शनिवार के दिन इन उपायों को करने से जीवन में सुख-समृद्धि आने की है मान्यता, शनि ग्रह भी होता है मजबूत

Advertisement

वृंदावन धाम:-शनिवार के दिन इन उपायों को करने से जीवन में सुख-समृद्धि आने की है मान्यता, शनि ग्रह भी होता है मजबूत
शनि साढ़े साती (Shani Sade Sati) और शनि ढैय्या (Shani Dhaiya) के दौरान या तो व्यक्ति सफलता की बुलंदियों पर पहुंचता है या फिर अर्श से फर्श पर आ जाता है।

शनिवार के दिन सातमुखी रुद्राक्ष को गंगाजल में धोकर धारण करें। मान्यता है ऐसा करने से सारी समस्याएं दूर हो जाती हैं।

ज्योतिष के अनुसार अगर कुंडली में शनि ग्रह मजबूत स्थिति में है तो व्यक्ति खूब तरक्की करता है। कुंडली में शनि की स्थिति व्यक्ति को राजा से रंक तो रंक से राजा भी बना सकती है। शनि साढ़े साती और शनि ढैय्या के दौरान या तो व्यक्ति सफलता की बुलंदियों पर पहुंचता है या फिर अर्श से फर्श पर आ जाता है। कुल मिलाकर शनि ग्रह का प्रभाव लोगों के जीवन पर विशेष रूप से पड़ता है। जानिए शनि देव को प्रसन्न करने के लिए ज्योतिष शास्त्र में क्या उपाय बताए जाते हैं।

शनि देव को प्रसन्न करने के लिए शनिवार का दिन विशेष माना गया है। इस दिन शनि देव की प्रतिमा पर सरसों का तेल जरूर चढ़ाएं। साथ ही उन्हें काला कपड़ा अर्पित करें। इसके बाद शनि चालीसा का पाठ करें। शनिवार के दिन हनुमान चालीसा का पाठ करना भी विशेश रूप से फलदायी माना जाता है। इस उपाय को करने से करियर में तरक्की के रास्ते खुलते हैं। शनिवार के दिन हनुमान जी को चोला चढ़ाएं, सुदंरकांड का पाठ करें।

शनिवार के दिन सातमुखी रुद्राक्ष को गंगाजल में धोकर धारण करें। मान्यता है ऐसा करने से सारी समस्याएं दूर हो जाती हैं। शनिवार के दिन ‘ॐ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः’ और ‘ॐ शं शनिश्चरायै नमः’ इन दो मंत्रों का जाप करें। इस दिन जरूरतमंदों को कुछ न कुछ दान भी जरूर करें।

शनिवार के दिन पीपल के पेड़ की पूजा करें। इस दिन सरसों के तेल का दीपक पीपल के पेड़ के नीचे जलाएं। कहते हैं पीपल के पेड़ की पूजा करने से शनि देव प्रसन्न होते हैं। इसके साथ ही इस दिन सरसों के तेल का दान भी जरूर करें। संभव हो तो इस दिन अपनी छाया दान करें। मान्यता है इससे शनि के प्रकोप से छुटकारा मिलता है। छाया दान करने के लिए एक बर्तन लें उसमें अपना चेहरा देखें। उसके बाद उसे दान कर दें। इसके अलावा शनिवार के दिन सरसों के तेल का पराठा बनाकर काले कुत्ते को खिलाएं। (यह भी पढ़ें- किस्मत के धनी और पैसा कमाने में माहिर माने जाते हैं दिसंबर में जन्मे लोग, जानिए क्या होती है इनकी राशि)

शनि देव की कृपा प्राप्त करने के लिए शनिवार के व्रत भी रख सकते हैं। कहते हैं शनि देव के व्रत रख उनकी विधि विधान पूजा करने से लाइफ में धन-दौलत की कोई कमी नहीं रहती। (यह भी पढ़ें- साल 2022 इन नाम वाले लोगों के लिए रहेगा खास, नौकरी और व्यापार में अच्छा लाभ मिलने की संभावना)

Related Articles

Back to top button