छत्तीसगढ़

वरिष्ठ पत्रकार ललित सुरजन का निधन ,पत्रकार जगत में शोक की लहर

Advertisement

रायपुर | देशबंधु समाचार समूह के प्रधान संपादक एवं वरिष्ठ पत्रकार ललित सुरजन को ब्रेन हैमरेज होने के कारण निधन हो गया। उन्हें दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था

चौहत्तर वर्षीय श्री सुरजन को कल शाम नोएडा स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वह अस्पताल के गहन चिकित्सा कक्ष में थे। डॉक्टर उनकी निगरानी कर रहे थे, इस दौरान उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी वहीं आज रात 8 बजे उन्होंने अंतिम सांसें लीं।

ललित सुरजन देशबंधु पत्र समूह के प्रधान संपादक थे. वे 1961 से एक पत्रकार के रूप में कार्यरत थे. एक जाने माने कवि व लेखक, ललित सुरजन स्वयं को एक सामाजिक कार्यकर्ता मानते आए तथा साहित्य, शिक्षा, पर्यावरण, सांप्रदायिक सदभाव व विश्व शांति से सम्बंधित विविध कार्यों में उनकी गहरी संलग्नता रही।

मुख्यमंत्री समेत तमाम बड़ी हस्तियों ने दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर लिखा : प्रगतिशील विचारक, लेखक, कवि और पत्रकार ललित सुरजन जी के निधन की सूचना ने स्तब्ध कर दिया है। आज छत्तीसगढ़ ने अपना एक सपूत खो दिया।

सांप्रदायिकता और कूपमंडूकता के ख़िलाफ़ देशबंधु के माध्यम से जो लौ मायाराम सुरजन जी ने जलाई थी, उसे ललित भैया ने बखूबी आगे बढ़ाया।

पूरी ज़िंदगी उन्होंने मूल्यों को लेकर कोई समझौता नहीं किया।

मैं ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को संबल देने की प्रार्थना करता हूं।

ललित भैया को मैं छात्र जीवन से ही जानता था और राजनीति में आने के बाद समय-समय पर मार्गदर्शन लेता रहता था।

वे राजनीति पर पैनी नज़र रखते थे और लोकतंत्र में उनकी गहरी आस्था थी। नेहरू जी के प्रति उनकी अगाध श्रद्धा मुझे बहुत प्रेरित करती थी।

उनके नेतृत्व में देशबंधु ने दर्जनों ऐसे पत्रकार दिए हैं, जिन पर छत्तीसगढ़ और मप्र दोनों को गर्व हो सकता है।

https://twitter.com/bhupeshbaghel/status/1334149471337254913?s=20

वहीं छ्त्तीसगढ़ जनसम्पर्क विभाग के आयुक्त तारण प्रकाश सिन्हा ने भी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और लिखा : प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार श्री ललित सुरजन का आज शाम 8.06 बजे निधन हो गया। उनका जाना छत्तीसगढ़ की पत्रकारिता को अपूर्णीय क्षति है। श्री सुरजन ने न केवल प्रदेश की बल्कि देश की एक पूरी पीढ़ी को अपनी रचनात्मकता, दृष्टि और व्यक्तित्व से प्रभावित किया।ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे ,नमन

Related Articles

Back to top button