छत्तीसगढ़राजनीति

मुख्यमंत्री साय के सख्त निर्देश…कानून व्यवस्था बिगड़ी तो कलेक्टर-एसपी होंगे जिम्मेदार…अफवाह फैलाने वालों पर एक्शन लेने के दिए निर्देश..!

Advertisement

मुख्यमंत्री साय के सख्त निर्देश…कानून व्यवस्था बिगड़ी तो कलेक्टर-एसपी होंगे जिम्मेदार…अफवाह फैलाने वालों पर एक्शन लेने के दिए निर्देश..!

रायपुर। ट्रक-बस चालकों की हड़ताल को लेकर सीएम विष्णु देव साय ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्य सचिव, डीजीपी, कलेक्टरों और एसपी की बैठक ली। बैठक में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने तीखे तेवर दिखाते हुए आवश्यक वस्तुओं की सुचारू आपूर्ति बनाये रखने निर्देश दिए।

सीएम ने कहा कि आवश्यक वस्तुओं की किल्लत न हो और ट्रक चालकों की देशव्यापी हड़ताल को देखते हुए आवश्यक व्यवस्था करने को कहा है। ज़िले में क़ानून-व्यवस्था की स्थिति नियंत्रण रखने को कहा है। साथ ही सीएम ने सख्त लहजे से कहा कि अगर प्रदेश में कानून व्यवस्था बिगड़ी तो इस स्थिति में सीधे कलेक्टर-एसपी की ज़िम्मेदारी तय की जाएगी।

 मुख्यमंत्री ने बैठक में कहा कि भ्रामक जानकारी न फैलने दें और जनता तक सही जानकारी पहुंचाई जाए। पुलिस को अफ़वाह फैलाने वाले तत्वों पर हो कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।

Related Articles

Back to top button