छत्तीसगढ़

बिलासपुर में तापमान0.8 डिग्री चढ़ी वही पेंड्रा में हाड़ कपा देने वाली ठंड

Advertisement

बिलासपुर।ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। संभाग में न्यूनतम तापमान कहीं उपर तो कहीं नीचे आ रहा है। बुधवार को बिलासपुर में न्यूनतम तापमान में 0.8 डिग्री उपर चढ़ा। वहीं पेंड्रारोड में कड़ाके की ठंड जारी है। तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।

बिलासपुर संभाग में आज मौसम साफ है। मौसम विभाग ने कहा है कि अब हवा की दिशा बदलने वाली है। उत्तर की अपेक्षा दक्षिण पूर्व में होगी। जिसके चलते अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि होगी। ऐसे में ठंड से थोड़ी राहत मिल सकती है,लेकिन 28 नवंबर से ठंड की फिर से वापसी होगी। वहीं निवार साइक्लोन को लेकर लालपुर स्थित मौसम विभाग के विज्ञानी डा.एचपी चंद्रा ने कहा कि बिलासपुर संभाग में कोई खास असर नहीं होगा। आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। प्रदेश के कुछ जगहों में हल्की से मध्यम वर्षा की भी संभावना है। प्रदेश में आज अंबिकापुर सबसे ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रायपुर अभी सबसे गर्म है। यहां अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस है।

Related Articles

Back to top button