छत्तीसगढ़

बर्डफ्लू अपडेट:-रतनपुर में कौए की मौत से सनसनी

Advertisement

बिलासपुर। रतनपुर में एक कौआ के मृत मिलने से हड़कंप मच गया। बर्ड फ्लू की आशंका से लोग भयभीत हो गए। शाम को जब इसकी सूचना पाकर पशु चिकित्सा विभाग का अमला पहुंचा तो मृत कौआ गायब था। कुत्ते उसे हजम कर चुके थे। इसकी वजह से कौए की मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी जिले में भी बर्ड फ्लू के खतरे को देखते हुए अलर्ट जारी किया है।रतनपुर में दो दिन से आधी रात कौओं का झुंड आसमान में मंडरा रहा था। इसे लेकर पहले से दहशत का माहौल था। सोमवार की सुबह लोगों में फिर से हड़कंप मच गया। यहां स्थित गांधी नगर में एक कौआ को मृत देखा गया। पशु चिकित्सा विभाग को इसकी जानकारी नहीं थी।शाम को इसकी जानकारी मिली तो विभाग का अमला पहुंचा, लेकिन मौके पर उन्हें कुछ नहीं मिला। हालांकि सूचना आठ से 10 कौएं के मरने की थी। पूछताछ में एक कौआ के मरने की पुष्टि हुई। इसके बाद अमला मृत कौओं को ढूंढता रहा, ताकि उसका सैंपल लिया जा सके। लेकिन वे इतनी देर से पहुंचे कि मृत कौआ नजर नहीं आया।

कौआ के मरने की सूचना मिली थी। इसकी जांच की गई। इस दौरान एक कौआ के मृत होने की जानकारी लोगों ने दी। जिस जगह पर उसे देखा गया था वहां जांच भी की गई, लेकिन मृत कौआ नजर नहीं आया। मौत की वजह करेंट भी हो सकती है।

डा. शशि सिंह

पशु चिकित्सक, रतनपुर

Related Articles

Back to top button