छत्तीसगढ़

प्रेम कहानी का दुःखद अंत ,पति के मौत के बाद पत्नी ने भी दी जान ,वट्सअप पर लिखा भूल चूक माफ करना

Advertisement

रायपुर। दाऊ कल्याणसिंह सुपरस्पेशलिटी अस्पताल में एक महिला ने खुदकुशी कर ली। दरअसल, महिला अपने पति की मौत के बाद से सदमे में थी। DKS अस्पताल में इलाजरत महिला के पति की शनिवार की रात मौत हो गई थी। इसके बाद महिला ने अपने वॉट्सऐप पर स्टेटस लगाकर लिखा कि अलविदा दोस्तों… भूल-चूक माफ करना। महिला की पहचान 45 साल की निखत अंजुम के रूप में हुई है। निखत अपने पति जाहिद अली की देखरेख करने के लिए अस्पताल में आई थी। करीब एक सप्ताह से जाहिद का यहां इलाज चल रहा था।

गोलबाजार थाने में रविवार की सुबह जाहिद के मामा अकील रहमान ने घटना की जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि निखत ने अस्पताल में एक पॉलीथिन को गले में बांध लिया था, जिससे दम घुटने से उसकी मौत हो गई। केस में जांच जारी है। अकील रहमान ने बताया कि जाहिद अली भिलाई तीन में अपनी पत्नी निखत के साथ रहते थे। पिछले कई दिनों से बीमार थे।

टीबी से पीड़ित था पति

जाहिद के मामा अकील ने बताया कि जाहिद एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में काम करता था। डॉक्टर्स ने बताया कि टीबी की वजह से इंफेक्शन बुरी तरह से बढ़ गया था। इसी वजह से उसकी मौत हुई। 2008 में जाहिद ने निखत से प्रेम विवाह किया था। निखत का अलविदा वाला वॉट्सएप स्टेटस देखकर परिजनों ने उसे फोन किया मगर किसी ने फोन नहीं उठाया। बाद में जब अस्पताल के लोगों की नजर फोन पर पड़ी तो उन्होंने कॉल रिसीव किया और घटना की जानकारी दी।

Related Articles

Back to top button