अन्यराष्ट्रीय

पोषक तत्तों से भरपूर है खजूर, जानें खाने के फायदे

Advertisement

पोषक तत्तों से भरपूर है खजूर, जानें खाने के फायदे

बिलासपुर, खजूर एक ऐसा फल है जो सेहत के लिए बहुत ही अच्छा है। इसमें ढेरों पोषक तत्व पाए जाते हैं और माना जाता है कि ये कई बीमारियों को दूर कर सकता है। ये न सिर्फ डायबिटीज के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद है, बल्कि खजूर में मौजूद फाइबर दिल को भी मजबूत और सेहतमंद बनाने का काम करते हैं। वहीं इसमें मौजूद पोटेशियम हार्ट अटैक के खतरे को कम करता है। खजूर का फाइबर, पाचन तंत्र की सफाई करने के लिए भी काम आता है। पर क्या आपको पता है कि खजूर को खाने का सही समय क्या है और किस समय खजूर खाने से बचना चाहिए?

खजूर मीठे का पर्याय है। कई लोगों के लिए ये बहुत सेहतकारी है। जैसे कि डायबिटीज के मरीजों के लिए बनाई जाने वाली मिठाई में खजूर का इस्तेमाल किया जाता है। वहीं खजूर मीठे के क्रेविंग को भी कम करता है। हालांकि जब आपको भूख लगे तब आप खजूर खा सकते हैं, पर कुछ तय समय पर खजूर खाने से आपको इसके कई स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं।

सुबह-सुबह अपने आहार में प्राकृतिक मिठास और फाइबर को जोडऩे के लिए खजूर एक उत्कृष्ट उपाय हो सकता है। इसकी उच्च फाइबर सामग्री आपको सुबह से शाम तक भरा हुआ महसूस करवा सकती है। वास्तव में, ये शरीर भोजन के मैक्रोन्यूट्रिएंट अनुपात को भी बैलेंस करता है। इसकी कार्ब, प्रोटीन, और वसा संरचना आपके पेट के लिए फायदेमंद है।

खजूर फाइबर का एक अच्छा स्रोत है और प्राकृतिक शर्करा में उच्च है। फाइबर और चीनी की यह जोड़ी ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करता है। जब आप भूखे होते हैं इन्हें खाने से आपके शरीर में कैलोरी का बैलेंस हो जाता है। वहीं दिन लोगों को बीच-बीच में कुछ खाने का मन होता है खजूर उनके लिए भी फायदेमंद है।

हालांकि खजूर में शुगर स्वाभाविक रूप से अधिक होते हैं पर ये हेल्दी होते हैं। ये एक प्रकार की धीमी गति से रिलीज़ होने वाली कार्ब प्रदान करते हैं, जो आपके वर्कआउच को तेज करने में मदद करता है। कोशिश करें कि वर्कआउट से 30-60 मिनट पहले 2-4 खजूर खाएं।

खजूर उच्च फाइबर सामग्री के कारण एक उत्कृष्ट नाइट स्नैक्स है। फाइबर को पचने में अधिक समय लगता है, जो आपको भरा महसूस करने में मदद कर सकता है और आधी रात को भूख को दबा सकता है। तो रात में अगर मीठे की क्रेविंग हो, तो खजूर खाए

-यदि आंत्र सिंड्रोम की शिकायत है तो खजूर खाने से बचना चाहिए।

-कमजोर लिवर वाले लोगों को भी ज्यादा खजूर नहीं खाना चाहिए क्योंकि ये फ्रुक्टोज के एक महत्वपूर्ण स्रोत है, जो पेट को खराब कर सकता है।

-भोजन के बाद खजूर न खाएं। इसमें फाइबर अधिक होता है, जिसे पचने में अधिक समय लगता है। परिणामस्वरूप, ज्यादा खाने के बाद बड़ी संख्या में खजूर खाने से आप बेहद भरा और असहज महसूस कर सकते हैं।

-खजूर यूं, तो शरीर के लिए हर मायने में फायदेमंह है पर अगर किसी को एलर्जी है, तो उन्हें खजूर खाने से बचना चाहिए।

Related Articles

Back to top button