अन्यबिलासपुर

नशे के सौदागरों पर लगाम,,, थाना सिविल लाईन की बड़ी कार्यवाही

Advertisement

नशे के सौदागरों पर लगाम ,,,थाना सिविल लाईन की बड़ी कार्यवाही

दिनेश आहूजा बिलासपुर

बिलासपुर:-नशे के सौदागरों पर लगाम लगाने थाना सिविल लाईन द्वारा की गई कार्यवाही। – अवैध नशीला बाउन शुगर 08 ग्राम 690 मिलीग्राम किमती 20000 रूपये लगभग के एवं बिकी की नगदी रकम 570 रूपये एवं हुन्डई कार किया गया जप्त जप्त सम्पत्ति का कुल मूल्य उलाख 30 हजार करीबन – आरोपी द्वारा अवैध नशीला बाउन शुगर खपाने के फिराक में कर रहा था ग्राहक की तलाश।
आरोपी का नाम पता : निखिल कुमार साहू पिता स्वं मनोहर लाल साहू उम्र 28 साल निवासी प्लाट न070 गोल्डन कालोनी हाईकोर्ट के पास नयापारा थाना चकरभाठा बिलासपुर छ0ग0 मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है जिले में अवैध नशे के व्यापार पर अंकुश लगाने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री दीपक झा द्वारा निदेर्शित किया गया था।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री उमेश कश्यप एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती स्नेहिल साहू के मार्गदर्शन में क्षेत्र में मुखबीर तैनात किया गया था। इसी क्रम में दिनांक 17/08/2021 को मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि महराणा प्रताप चौक के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से नशीली ब्राउन शुगर बिक्री करने के फिराक में घूम रहा है। मुखबिर से प्राप्त सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर थाना प्रभारी सिविल लाईन निरी. शनिप रात्रे के द्वारा टीम गठीत कर हमराह स्टाफ उनि मनोज पटेल आर० 1023,1148, 1236,534 मय गवाहान के रेड कार्यवाही हेतु रवाना हुए जो मौके पर पहुंचकर घेरा बंदी कर आरोपी निखिल कुमार साहू पिता स्वं मनोहर लाल साहू उम्र 28 साल निवासी प्लाट न070 गोल्डन कालोनी हाईकोर्ट के पास नयापारा थाना चकरभाठा बिलासपुर छ0ग0 के कब्जे से (1)मादक पदार्थ अवैध बाउन शुगर कुल वजन 8 ग्राम 690 मिलीग्राम किमती 20000 रूपये लगभग (2) नगदी रकम 570 प ( 3 ) एक नग मोबाईल (4) काले रंग के हुन्डई कंपनी की कार क्रमांक सीजी 04 डी0के0 0005 को विधिवत् जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। समस्त वैधानिक प्रावधानों का पालन करते हुए आरोपी के खिलाफ धारा: 21 एनडीपीएस एक्ट पंजीबद्ध किया गया जाकर विधिवत् गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया जाता है।उपरोक्त कार्यवाही में निरी० शनिप रात्रे उनि मनोज पटेल, उनि मनोज नायक साइबर सेल),, प्र0आर0 415 जगदीश राठौर, आर० 1148 सरफराज खान, आरण 1236 विकास यादव, आर1027 जय साहू, 1023संजीव जांगडे, आर0 534 देवेन्द्र दुबे आर० 1180 अनुप नेताम, की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button