छत्तीसगढ़

नवविवाहिता को जबरन शराब पिला किया दुष्कर्म आरोपी पति -ससुर गिरफ्तार

Advertisement

बिलासपुर – मस्तूरी थाना क्षेत्र के मल्हार चौकी इलाके रिश्ते को तार-तार करने वाली खबर सामने आई है जिसमे कलयुगी ससुर ने हैवानियत की सारी हदे पार कर दी और अपनी ही नव विवाहित बहु की अस्मत लूट ली इतना ही नही इस घटना में उसके पुत्र ने बराबरी का साथ दिया पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है । मिली जानकारी के अनुसार मल्हार क्षेत्र की विवाहिता को शराब पीकर पति और ससुर ने दुष्कर्म किया। परेशान महिला ने इसकी जानकारी पड़ोसियों को दी। पड़ोसियों की सूचना पर मायके वाले घर पहुंचे और महिला को बचाया। पीड़ित की शिकायत पर मल्हार पुलिस ने पति और ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। बेलगहना क्षेत्र की रहने वाली युवती की शादी एक महीने पहले मल्हार क्षेत्र के आटो चालक से हुई थी। शादी के बाद से ही ससुर बहू पर गलत नीयत रखता था। 50 वर्षीय ससुर अपनी बहू को जबरन शराब पिलाकर दुष्कर्म करता था। महिला लोकलाज के भय से चुप रही। गुरुवार की शाम भी ससुर ने महिला को जबरन शराब पिलाकर दुष्कर्म करने की कोशिश की। महिला ने इसका विरोध किया तो मारपीट की। शाम को महिला का पति आटो चलाकर लौटा तो उसने घटना की जानकारी दी। इस पर आटो चालक पति ने अपने पिता का पक्ष लेते हुए पत्नी की पिटाई कर दी। फिर युवक ने पत्नी को शराब पिलाई। इसके बाद पिता व पुत्र ने उसके साथ दुष्कर्म किया। फिर महिला को बंधक बना लिया। महिला ने किसी तरह घटना की जानकारी पड़ोसियों को दी। इसकी जानकारी होने पर महिला के मायके वाले पहुंचे और उसे मुक्त कराया। महिला ने घटना की शिकायत मल्हार पुलिस से की है। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर आरोपित पति और ससुर को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपित की तीसरी पत्नी है पीड़िता

मल्हार चौकी प्रभारी दिनेश तिवारी ने बताया कि आरोपित पति इससे पहले भी दो शादियां कर चुका है। दोनों पत्नी उसे छोड़कर चली गई हैं। इसके बाद युवक ने एक महीने पहले तीसरी शादी की थी।

Related Articles

Back to top button