अन्यछत्तीसगढ़

नक्सलगढ़ पहुंचेगा इंटरनेट ,,,,कलेक्टर ऋतुराज रघुवंशी ने ओरछा ब्लॉक मुख्यालय में वाई-फाई लगाने के लिए इलाके का जायजा लिया

Advertisement

नक्सलगढ़ पहुंचेगा इंटरनेट:ओरछा बनेगा वाई-फाई जोन ,,,ब्लॉक मुख्यालय से 5 किमी के दायरे को करेगा कवर
छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले का अबूझमाड़ अब जल्द ही सुपर फास्ट इंटरनेट सेवा से जुड़ेगा। प्रशासन अबूझमाड़ के ओरछा ब्लॉक को फ्री वाई-फाई जोन बनाने की तैयारी में हैं। बताया जा रहा है कि, वाई-फाई का रेंज करीब 5 किमी का होगा। हाई स्पीड इंटरनेट की सुविधा मिलने से नक्सलगढ़ के लोग हर तरह की कनेक्टिविटी से जुड़ जाएंगे। नारायणपुर कलेक्टर ऋतुराज रघुवंशी ने ओरछा ब्लॉक मुख्यालय में वाई-फाई लगाने के लिए इलाके जायजा लिया।

दरअसल, नारायणपुर जिला मुख्यालय से करीब 60 किमी की दूरी पर अबूझमाड़ इलाके में ओरछा ब्लॉक बसा है। अबूझमाड़ क्षेत्र की एक बड़ी आबादी आज भी नेटवर्क कनेक्टिविटी से दूर है। वर्तमान में ओरछा में BSNL का टावर भी है। लेकिन, यहां हाई स्पीड इंटरनेट तो दूर की बात है, हमेशा सामान्य नेटवर्क की भी समस्या बनी रहती है। ऐसे में लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

कलेक्टर बोले- होगा फायदा
कलेक्टर ऋतुराज रघुवंशी ने बताया कि, जल्द ही ओरछा को फ्री वाई-फाई जोन बनाया जाएगा। 24 घंटे इंटरनेट की सुविधा होने से छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन कक्षा का भी लाभ मिलेगा। शासकीय कार्यालयों, स्वास्थ केंद्र, बैंक, पुलिस थाना, बेस कैंप, आश्रम-छात्रावासों, स्कूलों और अन्य संस्थाओं में भी अब हमेशा 24 घंटे नेट की उपलब्धता बनी रहेगी।

शासकीय कर्मचारियों को ब्लॉक मुख्यालय में रहने के निर्देश
नारायणपुर के कलेक्टर ने ओरछा ब्लॉक के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को ओरछा ब्लॉक मुख्यालय में रहने के निर्देश दिए हैं। फिलहाल अभी वर्तमान में अधिकांश अधिकारी-कर्मचारी नारायणपुर से ओरछा रोज आना-जाना करते हैं। इंटरनेट की सुविधा मिलने के बाद सभी को अपना काम ब्लॉक मुख्यालय से करने में आसानी होगी।

Related Articles

Back to top button