छत्तीसगढ़दुर्घटना

धरमजयगढ़ के जंगल में मृत मिला नर हाथी,,, करंट से मौत की आशंका

Advertisement

धरमजयगढ़ के जंगल में मृत मिला नर हाथी,,, करंट से मौत की आशंका

(संवाददाता महेंद्र मिश्रा )

रायगढ़। जिले में वन्य जीवाें की मौत का सिलसिला थमने का नाम नही ले रहा है। इसी कड़ी में धरमजयगढ़ के मेढरमार जंगल राइस मिल से चंद कदमों की दूरी पर एक नर हाथी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में ग्रामीणों ने देखा। इसकी सूचना जंगल विभाग के अधिकारियों को दी गई। हाथी की मौत की सूचना पाकर वन अमला दल बल के साथ मौके पर पहुंच गय इसके बाद मृत हाथी के शव को वहां से हटाकर उसका अंतिम संस्कार किया गया। सुबह- सुबह हाथी का शव देखकर लोग भी हैरान रह गए। हाथी का शव एक खेत की बाढ़ के नजदीक ही पड़ा मिला है। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि करंट लगने से हाथी की मौत हुई है। सडीओ बीएल सोरेटे के मुताबिक एक नर हाथी की मौत हुई है। प्रथम दृष्टया करंट लगने से मौत होना नजर आ रहा है। बाकी जांच के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा। बता दें कि क्षेत्र में हाथियों के कई दल सक्रिय हैं और वे इधर से उधर स्वच्छंद विचरण करते रहते हैं। हाथी दलों द्वारा बस्तियों में घुस कर जान-माल का नुकसान पहुंचाया जाता है। इससे बचने के लिए लोग अपने खेतों की बाढ़ में करंट लगा देते हैं।हालांकि राज्य में पिछले कुछ दिनों के दौरान सिलसिलेवार कई हाथियों की मौत हुई है। इनके शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिले हैं। इससे इनके शिकार और अंगों की तस्करी में किसी गिरोह के सक्रिय होने की आशंका भी पैदा होती है। बहरहाल वन अमला इस मामले की जांच में लगा हुआ है।

Related Articles

Back to top button