अपराधछत्तीसगढ़

डकैती का मास्टर माइंड निकला मैकेनिकल इंजीनियर, कर्ज के बोझ से था त्रस्त इसलिए बनाया लूट का प्लान

Advertisement

25-अक्टूबर,2020

महासमुंद-[सवितर्क न्यूज़] पुलिस ने 22 अक्टूबर को पिथौरा थाना इलाके में हुई डकैती की कोशिश के मामले में एक मैकेनिकल इंजीनियर को पकड़ा है। यह युवक घटना का मास्टर माइंड है। इसी ने पूरी योजना बनाई

और बाद में रायपुर में जाकर छुप गया। घटना में नाकाम रहे युवकों के गैंग को पुलिस ने पकड़ लिया है। फिलहाल 1 आरोपी ओडिशा में फरार है। रविवार को पुलिस ने इस मामले में रायपुर से इंजीनियर विकास प्रधान समेत 3 युवकों को पकड़ा है। पहले इस केस में 3 गिरफ्तारियां और हो चुकी हैं।
नंदू मोहंती ने अपने घर में हुए डकैती के प्रयासकी जानकारी पुलिस को दी थी। इस केस में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तीन युवकों को पकड़ा। इनसे पता चला कि इनका मुखिया रायपुर में रहने वाला विकास है। विकास महासमुंद में रह चुका है। पता चला कि पेशे से मैकेनिकल इंजीनियर विकास कर्ज से परेशान था, इसलिए उसने डकैती का प्लान बनाया। 10 लाख के कर्ज को चुकाने उसने डाका डालने की सोची। उसने आरोपी उमेश उर्फ मुन्ना, आदर्श मिश्रा, चैतलाल उर्फ कान्हू, नंदू मोहंती को अपने साथ इस प्लान में शामिल किया।
आरोपियों ने नंदू के घर की रेकी करना शुरू किया। पूरा प्लान तैयार किया गया। इसके बाद 22 अक्टूबर की शाम करीब साढ़े आठ बजे इन बदमाशों ने घर पर धावा बोल दिया। मगर कामयाब ना हो सके। इसी इलाके में एक और घर में भी डाका डालने की प्लान था मगर वहां भीड़-भाड़ होने की वजह से इनका प्लान चौपट हो गया। पुलिस ने इस मामले में फौरन युवकों को पकड़ा। मगर विकास तब गिरफ्तार नहीं हो सक। इस मामले में ओडिशा के रहने वाले बदमाशों ने इन्हें हथियार दिलाने में मदद की। उन आरोपियों को भी पुलिस ने जल्द ही पकड़ने का दावा किया है।

Related Articles

Back to top button