छत्तीसगढ़

गणतंत्र दिवस पर कोरबा की भावना करेंगी छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व ,चयन सूची में

Advertisement

बिलासपुर।गणतंत्र दिवस परेड में अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय से राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयंसेवक भावना जायसवाल छत्तीसगढ़ को लीड करेंगी। इसके अलावा छत्तीसगढ़ से छह अन्य स्वयंसेवक गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होंगे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार राजपथ पर 26 जनवरी को होने वाली गणतंत्र दिवस परेड के लिए छह स्वयंसेवको का चयन हुआ है। भावना का नाम इस फहरिस्त में सबसे ऊपर अंकित है बता दे कि भावना केएन कालेज कोरबा में एमए अंग्रेजी प्रथम सेमेस्टर की छात्रा है। और उनके पिता बेकरी मिस्त्री हैं भावना का चयन रासेयो के प्रशिक्षण में शारीरिक जांच, ऊंचाई, सांस्कृतिक गतिविधियों में हिस्सेदारी, सामान्य ज्ञान एवं लिखित परीक्षा आदि के आधार पर हुआ है भावना पिछले चार साल से लगातार सक्रिय है।
राज्य से कुल 10 स्वयं सेवकों की सूची बनी है। चार के नाम प्रतीक्षा सूची में है। लड़कियों में भावना के अलावा शासकीय चंदूलाल चंद्राकर पीजी कालेज दुर्ग से ज्योति और वीना कन्या महाविद्यालय सूरजपूर से यशोदा रजवाड़े का नाम है। दो छात्रों के नाम प्रतीक्षा सूची में है। शासकीय बिलासा कन्या महाविद्यालय बिलासपुर से हनी गुप्ता और ठाकुर शोभा सिंह कालेज जशपुर से अंशु तिर्की शामिल है। इसके अलावा लड़कों में एसएसजीआइ भिलाई से जितेश कुमार देवांगन, बीआरएसएम कालेज मुंगेली से लोकमान्य साहू, पीजी कालेज सरगुजा से विशाल कुमार देवांगन हैं। प्रतीक्षा सूची में ईवी पीजी कालेज कोरबा से लकेश कुमार सिदार और पीजी कालेज धमतरी से महेंद्र कुमार का नाम है।

Related Articles

Back to top button