छत्तीसगढ़राजनीति

आरक्षण पर भ्रम फैला रही भाजपा- दीपक बैज:BJP कार्यकाल के मसले पर फैसला अब आया, बोले- आदिवासियों को कर रही गुमराह…!

Advertisement
ब्यूरो रिपोर्ट सत्येंद्र सिंह

आरक्षण पर भ्रम फैला रही भाजपा- दीपक बैज:BJP कार्यकाल के मसले पर फैसला अब आया, बोले- आदिवासियों को कर रही गुमराह…!

छत्तीसगढ़ में आरक्षण कटौती का मसला हर दिन तूल पकड़ता जा रहा है। इस मुद्दे से छत्तीसगढ़ में सियासत भी गरमाई हुई है। कांग्रेस और भाजपा इन दोनों पार्टियों के नेता एक दूसरे पर लगातार आरोप प्रत्यारोप कर रहे हैं। हाईकोर्ट के आरक्षण में कटौती के बाद एक तरफ भाजपा ने इसे जहां कांग्रेस सरकार की विफलता बताया है तो वहीं, कांग्रेस के दिग्गज इसे BJP कार्यकाल का मुद्दा होना बता रहे हैं। इधर आदिवासी भी इस मामले में अब मैदान पर उतर आए हैं।

बस्तर लोकसभा सीट से सांसद दीपक बैज ने भी अपना बयान दिया है। सांसद ने कहा कि, आरक्षण का मसला भाजपा शासनकाल का है। कांग्रेस की सरकार के समय इसमें सिर्फ निर्णय आया है। भाजपा इस मामले में भ्रम फैलाने का काम कर रही है। आदिवासियों को गुमराह किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस सरकार आदिवासियों के हित में काम कर रही है। आदिवासियों को 32 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा। इसके लिए काम किया जा रहा है।

दीपक बैज ने कहा कि, इसी संबंध में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 1 और 2 दिसंबर को एक विशेष सत्र विधानसभा में रखा है। इस सत्र में आरक्षण के मुद्दे का समाधान जरूर निकलेगा। उन्होंने कहा कि, भाजपा पूरे आदिवासी समाज को बरगलाने का काम कर रही है। अपने इन मंसूबों पर भाजपा के नेता सफल नहीं होंगे। सांसद ने कहा कि, भनुप्रतापपुर का उपचुनाव भी हम भारी मतों से जीतेंगे। वहां की जनता कांग्रेस को अपना आशीर्वाद देगी।

आरक्षण के मामले पर आदिवासी समाज के लोग भी सरकार के खिलाफ जमकर हल्ला बोल कर रहे हैं। हाल ही में हजारों आदिवासी सड़क पर उतर आए थे। चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन किया था। इसके साथ ही आने वाले विधानसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ की सभी 90 विधानसभा सीटों में आदिवासी समाज का प्रत्याशी उतारने की बात कही है।

Related Articles

Back to top button