अपराध

आबकारी विभाग का फरार ईनामी OSD समुद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Advertisement

रायपुर । आबकारी विभाग का फरार ईनामी OSD समुद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है।

हालांकि फिलहाल समुद्र सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि समुद्र सिंह की तबीयत खराब है, जिसकी वजह से उसे रायपुर के प्राइवेट हास्पीटल में भर्ती कराया गया है। पिछले करीब डेढ़ साल से फरार समुद्र सिंह पर करोड़ों की गड़बड़ी का आरोप है
मामले की जांच शुरू होने के बाद समुंद्र सिंह ने पद से इस्तीफा दे दिया और फरार हो गया। समुद्र सिंह की तलाश में रायपुर के अलावे मध्यप्रदेश के भी कई ठिकानों पर छापेमारी की गयी, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया। इसी बीच बोरियकला स्थित समुंद्र सिंह के आवास में उसके होने की जानकारी मिली, जिसके बाद एसीबी और ईओडब्ल्यू की टीम मौके पर पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया।

Related Articles

Back to top button