छत्तीसगढ़बिलासपुर

अब नगोई में होगी उत्तम नस्ल की दुधारू गाय की पैदावार, 3 करोड़ 80 लाख की लागत से बनेगा शासकीय पशु प्रजनन प्रक्षेत्र

Advertisement

जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा सहित कांग्रेसी नेताओ ने किया भूमि पूजन

12-दिसम्बर,2020
बिलासपुर-[सवितर्क न्यूज़] जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा समेत कांग्रेसी नेताओं ने आज जिला पंचायत क्षेत्र के ग्राम पंचायत नगोंई मे शासकीय पशु प्रजनन प्रक्षेत्र के लिए भूमि पूजन किया। इस दौरान बेलतरा विधायक रजनीश सिंह भी मौजूद थे। जानकारी देते चले कि पशु प्रजनन प्रक्षेत्र का सेटअप करीब 3 करोड़ 80 लाख रुपए से तैयार होगा। पूजा पाठ के बाद जिला पंचायत सभापति ने उपस्थित लोगों को संबोधित किया। गणमान्य लोगो के अलावा स्थानीय जनप्रतिनिधियों को बधाई दी। गौरहा ने कहा की हमे गर्व है कि बिलासपुर के नगोई गांव में प्रदेश का उत्तम पशु संवर्धन और संरक्षण को लेकर अत्याधुनिक कार्यालय खोला जा रहा है। प्रक्षेत्र में उत्तम नस्ल के पशुओं को प्राकृतिक एवं कृतिम माध्यमों से तैयार किया जाएगा। सभापति ने किया भूमि पूजन जिले के समीपवर्ती गांव नगोई में राज्य शासन के प्रयास से शासकीय पशु प्रजनन प्रक्षेत्र इकाई का निर्माण किया जाएगा।

आज इसी क्रम में जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा समेत कांग्रेसियों ने भूमि पूजन किया। विधि विधान से भूमि पूजन प्रक्रिया के बाद आम लोगों को अंकित ने संबोधित किया। तैयार होगी उत्तम नस्ल की गाय जिला पंचायत सभापति ने बताया कि पशुधन संसाधनों को बेहतर और लाभदायक बनाने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रयास से नागोई में शासकीय पशु प्रजनन प्रक्षेत्र इकाई का स्थापना के लिए आज भूमिपूजन किया गया। आने वाले समय मे केंद्र से उत्तम नस्ल के दुधारू गायों की पैदावार होगी। जिसका फायदा ना केवल जिला संभाग बल्कि प्रदेश के सभी पशुपालकों को होगा। विधायक ने बताया कि शासन ने पशु चिकित्सा विभाग को लेकर कुल 65 एकड़ जमीन पशु संवर्धन एवं नस्ल सुधार के लिए दिए हैं। प्रारंभिक स्तर पर यहां कुल 25 एकड़ जमीन पर इकाई को तैयार किया जाएगा 3 करोड़ 80 लाख में तैयार होगी इकाई कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अंकित ने बताया कि इकाई की स्थापना पर कुल 3 करोड़ 80 लाख रुपये खर्च होंगे। 3 साल के अंदर केंद्र से काम काज शुरू हो जाएगा। केंद्र में देश के कोने कोने से दुधारू गाय उत्तम नस्ल की बछिया और सांड को लाकर रखा जाएगा। प्रजनन प्रक्षेत्र इकाई में वैज्ञानिक तरीके से दुधारू पशुओं का पालन पोषण किया जाएगा।नस्ल सुधार की दिशा में काम भी किया जाएगा।प्रारंभिक स्तर में 100 साहिवाल गायों, 50 बछिया, 50 सांडो और 50 गर्भवती गायों के लिए शेड का निर्माण किया जाएगा।

केंद्र में 564 मीटर चारदीवारी, 400 मीटर सीसी अप्रोच रोड का भी निर्माण होगा। इसके अलावा चाफ कटर शेड,वर्मी कंपोस्ट प्लेटफार्म बनाया जाएगा। रेन वाटर हार्वेस्टिंग की भी व्यवस्था होगी। निर्माण कार्यो पर करीब 291 लाखों रुपए खर्च होंगे। लाखो रुपये होंगे खर्च 30 लाख रुपये की लागत से 100 उन्नत सांडो के लिए शेड बनाया जाएगा। कार्यालय भवन निर्माण पर 20लाख रुपए खर्च होंगे। इतनी ही राशि से गोदाम भवन का निर्माण होगा।करीब 20 लाख रुपयों की लागत से पानी टंकी एवं बोर की व्यवस्था होगी। किया जाएगा वितरण बातचीत के दौरान अंकित ने कहा कि कृत्रिम प्रजनन प्रक्षेत्र इकाई के निर्माण में किसी प्रकार की कोताही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शासन ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि साहिवाल नस्ल की दुधारू गायों को देश के कोने कोने से जांच पड़ताल के बाद खरीदा जाएगा। इसके बाद कृत्रिम प्रजनन प्रक्षेत्र इकाई में उत्तम नस्ल के दुधारू पशुओं को तैयार किया जाएगा। दुधारू गाय सांडों और उत्तम नस्ल की बछियो को जिला और जनपद पंचायत स्तर पर शासन के निर्देश पर यथोचित वितरण भी किया जाएगा। इसके पीछे मूल भावना पशुओं की नस्ल सुधार को रखा गया है। भूमिपूजन के दौरान मुख्य रूप से विधायक रजनीश सिंह,जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा,राजेन्द्र साहू,झगरराम सूर्यवंशी,जनपद सदस्य नंदनी डोगरे,सरपंच बुद्धनाथ पैगौर,गुलाब शास्त्री,श्याम शास्त्री,सचिन धीवर,टिकम सिंह,शिव ध्रुव,कमल सिंह,तेज सिंह गौतम,यशवंत सिंह,मनीष कौशिक,गुल्ला शास्त्री,रामनिवास शास्त्री,दीपक कसेर,मनीष शुक्ला,विभागीय अधिकारि,ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button