Uncategorizedधर्म-कला -संस्कृति

अकलतरा। जैन मंदिर में हुई चोरी के आरोपी को पुलिस पकड़ नहीं पाई है,

Advertisement

जांजगीर चांपा सवितर्क न्यूज,
अकलतरा। जैन मंदिर में हुई चोरी के आरोपी को पुलिस पकड़ नहीं पाई है,

इससे नाराज होकर जैन समाज ने शहर बंद का आह्वान किया था। इस बंद का शहर के सभी वर्ग के लोगों ने समर्थन किया। राजनीति से अलग सभी दलों, वर्गों व व्यापारियों ने समर्थन किया। ऐसा पहली बार हुआ कि नगर को बंद कराने के लिए किसी को निकलना नहीं पड़ा। एक दिन पूर्व सभी से सहयोग मांगा गया था। इसके समर्थन में नगर के सभी ने स्वस्फूर्त नगर बंद का समर्थन किया। नगर के होटल, राशन दुकानें, ऑटोमोबाइल के अलावा बड़े प्रतिष्ठान तो बंद रहे ही। नगर में एक पान दुकान तक नहीं खुली। सब्जी एवं फल विक्रेताओं द्वारा भी अपनी-अपनी दुकानें बंद रखी गईं। इसके अलावा समाज के लोगों ने समर्थन किया। नगर के जैन मंदिर में 17 दिसंबर की रात अकेला चोर मंदिर की दीवार को कूदकर घुस गया और ऊपरी मंजिल से नीचे उतर कर उसने इत्मीनान से चोरी की और मंदिर के ही बोरे में भगवान की तीन मूर्तियों, चांदी के छत्र और नकदी रकम को भर कर ले गया। उतरने के लिए उसने मंदिर की ही रस्सी का उपयोग किया। फुटेज में सब कुछ क्लियर होने के बाद भी पुलिस आरोपी का सुराग सप्ताह भर बाद भी नहीं लगा सकी है। इसके विरोध में जैन समाज द्वारा चरणबद्ध आंदोलन किया जा रहा है। पहले चरण में कलेक्टर व एसपी को ज्ञापन दिया गया। दूसरे चरण में गुरुवार को नगर बंद का आह्वान किया गया था। नगर बंद से पहले जैन समाज की महिलाओं, पुरुषों, युवतियों के साथ भाजपा प्रदेश प्रतिनिधि दिनेश सिंह, नगर मंडल अध्यक्ष कमल केडिया, राजकुमार शर्मा, नप अध्यक्ष शांति भारते, पार्षद सुनीता सिंह, शारदा मौर्य, प्रशांत सिंह, रोशन सिंह, गौरव अग्रवाल और आशीष प्रसाद सहित अन्य लोगों ने नगर भ्रमण किया।
कार्यक्रम में महिला मंडल अध्यक्ष संगीता जैन, ममता, सीमा, प्रसंशा, स्वाति, रीत, वंदना, मुक्ता, संध्या, एकता, आरजू, निकिता, वीरेंद्र, सत्येंद्र, पंकज दोषी, रूपेश, अभय, राजेन्द्र, विजय, राजकुमार, दीपक, रितेश, शरद, कमल, आनंद, सुनील, एवं जैन समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे। नगर के गिरधारी कमानिया ने 1 हफ्ते के अंदर चोरों की गिरफ्तारी होने पर 51 सौ एवं वार्ड 12 के पार्षद स्वाति आलोक सिंह ने भी चोरों को पकडऩे पर 51 सौ रुपए देने की घोषणा की गई। प्रशांत शर्मा एवं एनएसयूआई जिलाध्यक्ष अंकित सिंह द्वारा भी नगद पुरस्कार देने की बात कहीं गई। शास्त्री चौक में आम सभा को संबोधित करते हुए लक्ष्मण मुकीम ने कहा कि 1982 में नगर में पंचकल्याणक एवं गजरथ महोत्सव का आयोजन किया गया था महोत्सव में भगवान आदिनाथ की अष्ट धातु की प्रतिमा आई थी। जैन मंदिर से भगवान की प्रतिमा चोरी हो जाना यह जैन समाज के साथ-साथ नगर के लिए बहुत बड़ा आघात है। पालिका अध्यक्ष शांति भारते ने कहा नगर में लगातार लूट एवं चोरी की घटनाएं होने के बाद भी रात्रि कालीन पुलिस गश्त बढ़ाई नहीं जा रही है, सुरक्षा व्यवस्था नहीं की जा रही है। पुलिस के सुस्त रवैए का खामियाजा नगरवासियों को भुगतना पड़ रहा है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष मंजू सिंह ने कहा कि राज्य सरकार चोरी की घटना में संवेदनशील है। चोरों को पकडऩे विशेष टीम का गठन करते हुए पांच अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों की टीम बनाई गई है। बसपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ.विनोद शर्मा ने कहा कि नगर में लगातार वारदातें होने के बाद भी पुलिस प्रशासन द्वारा कार्रवाई नहीं करना पुलिस प्रशासन की नाकामी है। विजय सिंघानिया ने कहा कि चोरी की बड़ी वारदात होने से जैन समाज को गहरा आघात पहुंचा है भगवान से श्रद्धा को भक्त ही जान सकता है। मुस्लिम समाज के अध्यक्ष मोहम्मद इमरान खान ने कहा कि यह चोरी जैन समाज के लिए नहीं नगर के समस्त समाज के लिए गहरा आघात है। कार्यक्रम को दिनेश सिंह, राजकुमार शर्मा, केके चंदवानी, विनोद द्विवेदी, रमेन्द्र सिंह चौहान, दिवाकर राणा, पार्षद सुनीता सिंह, शारदा मौर्य, चंद्रशेखर मिर्चनय, रोहित सारथी, विजय खांडेल, ईश्वर खंडेलिया, केवल चंद, नैला के सचिव सुशील जैन, तनवीर आलम, अमित केडिया, पुरुषोत्तम नामदेव, सुबोध जैन ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन अरविंद एवं जैन समाज के अध्यक्ष सुशील जैन ने किया आभार प्रदर्शन जैन समाज के सचिव दीपक जैन ने किया।

Related Articles

Back to top button