जोगी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष कांग्रेस की बी टीम बनकर कार्य कर रहे इसलिए कार्यकर्ताओं ने छोड़ी पार्टी – फूलचंद गागड़ा….!

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

जोगी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष कांग्रेस की बी टीम बनकर कार्य कर रहे इसलिए कार्यकर्ताओं ने छोड़ी पार्टी – फूलचंद गागड़ा….!

बीजापुर – बीते दिन भाजपा छत्तीसगढ़ प्रभारी ओम माथुर बीजापुर दौरे पर रहे इस बीच कांग्रेसी के कार्यकर्ता और जोगी कांग्रेस के जिला महासचिव अपने चौदह कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा प्रवेश किया है जिसे जोगी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ने अपने पार्टी के कार्यकर्ता नही होना बताया है।
इस पर भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य फूलचंद गागड़ा ने खंडन करते हुए कहा है केजी सुधाकर लगातार छः वर्षों से जोगी पार्टी के साथ जिला महासचिव पदाधिकारी के रूप में कार्य किया है प्रवेश पर्यंत तक कोई निष्कासित नही किया गया था जिलाध्यक्ष बौखलाहट में बयान दे रहे हैं। पार्टी में होने का प्रमाण के तौर पर क्षेत्र के लोग हैं साथ ही पार्टी गतिविधियों में कार्य करने के दौरान की छायाचित्र उपलब्ध हैं।
फूलचंद ने आगे बताया कि जिलाध्यक्ष कांग्रेस की बी टीम का हिस्सा हैं जो कार्यकर्ताओं के साथ भेदभाव करते हैं किसी का कोई पूछ परख नही है वे सिर्फ स्वार्थ हित साधने के लिए अध्यक्ष बने बैठे हैं इसलिए त्रस्त होकर भाजपा में आने की बात कही है।
तमाम साक्ष्य के बाद भी जिलाध्यक्ष का पार्टी के कार्यकर्ता न होना बताना अपने आप में हास्यास्पद है।

Share This Article