अन्यछत्तीसगढ़

केन्द्रीय विद्यालय बीजापुर में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन, रेडक्रास सोसायटी, परिवहन विभाग के साथ संयुक्त रूप से दी गई जानकारी

Advertisement
ब्यूरो रिपोर्ट अभिलाष दास बघेल

पुलिस की कार्यप्रणाली, सायबर अपराध, एटीएम फ्राड, गुडटच-बेड टच, यातायात नियम, सड़क दुर्घटना आदि के सबंध में बच्चों को किया जागरूक

बीजापुर। मावा पुलिस केतुल अभियान के तहत्  29 सितंबर को उप पुलिस अधीक्षक विनित साहू के द्वारा केन्द्रीय विद्यालय बीजापुर में बच्चों को पुलिस की कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया। कार्यक्रम के दौरान  रक्षित निरीक्षक संजय सूर्यवंशी द्वारा साइबर अपराध, एटीएम फ़्रॉड की जानकारी बच्चों को दी गई। प्रधान आरक्षक अवध सिन्हा द्वारा यातायात नियम सड़क दुर्घटना से बचाव आदि विषय की जानकारी दी गई। परिवहन विभाग से कमल किशोर महरो के द्वारा ड्रायविंग लायसेंस तैयार कराने हेतु लगने वाले दस्तावेजों, एवं प्रक्रिया से अवगत कराया गया। वाहन चलाने की उम्र, गतिसीमा, संकेत आदि के बारे में बताया गया। रेडक्रास सोसायटी की ओर से नरवेद सिंह द्वारा सड़क दुर्घटना के समय पीड़ित को प्राथमिक उपचार एवं  त्वरित उपचार हेतु हर संभव सहयोग करने हेतु बच्चों को प्रेरित किया गया। 

परिवहन विभाग से कमल किशोर महरो के द्वारा ड्रायविंग लायसेंस तैयार कराने हेतु लगने वाले दस्तावेजों, एवं प्रक्रिया से अवगत कराया गया। वाहन चलाने की उम्र, गतिसीमा, संकेत आदि के बारे में बताया गया। रेडक्रास सोसायटी की ओर से नरवेद सिंह द्वारा सड़क दुर्घटना के समय पीड़ित को प्राथमिक उपचार एवं  त्वरित उपचार हेतु हर संभव सहयोग करने हेतु बच्चों को प्रेरित किया गया। 

रेड क्रास सोसायटी से संतोषी कावरे एवं यातायात से महिला प्रधान आरक्षक राखी चन्दनिया द्वारा बच्चों को गुडटच-बेडटच की जानकारी दी गई। किसी भी अंजान व्यक्ति से दूर रहने एवं जो बाते एवं टच अच्छी न लगे उसके बारे में तुरंत अपने पालक को अवगत कराने के बारे में बताया गया। कार्यक्रम के सफल संचालन एवं महत्वपूर्ण जानकारी युक्त जागरूकता कार्यक्रम के लिये केन्र्दीय विद्यालय के प्राचार्य कांतिवाल द्वारा पूरी टीम को धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया गया।

Related Articles

Back to top button